कल से शुरू होगा पितृपक्ष, होगा पिंड दान तर्पण
10 से 25 सितंबर तक रहेगा पितृपक्ष
विद्वानों के मुताबिक इस बार 16 दिन का होगा पितृ पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भादो मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर अश्विन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक चलने वाले पितृपक्ष की शनिवार को शुरुआत होगी। 25 सितंबर को पितृ विसर्जन यानी पितृपक्ष का समापन होगा। अबकी बार पितृपक्ष 16 दिन का होगा।
इस पखवारे में हिंदू धर्मावलंबी अपने दिवंगत कुटुंबों और स्वर्गवासी सगे संबंधियों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, ब्राह्मण भोज और अन्य प्रकार के अनुष्ठान करते हैं। विद्वानों का कहना है कि पितृपक्ष में किए गए दान पुण्य पूर्वजों को तृप्त करते हैं। पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस पक्ष में तर्पण, पिंडदान और गरीबों को भोजन कराया जाना चाहिए।
पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि जिन परिजनों की अकाल मृत्यु या फिर किसी दुर्घटना या आत्महत्या का मामला है तो उनका श्राद्ध चतुर्दशी के दिन किया जाता है। दिवंगत पिता का श्राद्ध अष्टमी और मां का श्राद्ध नवमी के दिन किया जाता है। जिन पितरों के मरने की तिथि न मालूम हो, उनका श्राद्ध अमावस्या के दिन करना चाहिए। यदि कोई महिला सुहागिन मृत्यु को प्राप्त हुई तो उनका श्राद्ध नवमी को करना चाहिए। संन्यासी का श्राद्ध द्वादशी के दिन किया जाता है।
र्पितृ अमावस्या
---------------