फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गड़े धन की उम्मीद में काली स्थान के नीचे खोदा गड्ढा

Fri, 28 Apr 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उकड़ा गांव के सिवान में क्षतिग्रस्त काली स्थान के निकट पड़ी संदिग्ध वस्तुओं का बारीकी से अवलोकन
विज्ञापन
भानपुर। सोने-चांदी के गहने और रुपये दबा होने की उम्मीद में अराजक तत्वों ने सोनहा थाना क्षेत्र के उकड़ा गांव के दक्षिण तरफ काली स्थान के नीचे करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोद डाला। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चर्चा है कि किसी ने मिट्टी में धन की खोज करने के लिए काली स्थान को क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोग इसे अराजक तत्वों की खुराफात मान रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवींद्र सिंह ने भी मौका मुआयना किया। जेसीबी मंगाकर खोदे गये स्थान पर मिट्टी डलवाकर गड्ढे को भर दिया। एसएचओ ने बताया कि किसी ने इस संबंध में फिलहाल तहरीर नहीं दी है। प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसा करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें