फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मुज्जमिल निवासी उज्जियानी जनपद बदायूं को शनिवार को खंता चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की चचेरी बहन के माध्यम से आरोपी मुज्जमिल उसके संपर्क में आया। दोनों में तीन साल तक फोन पर बातचीत होती रही। इसके बाद वह बस्ती आया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ अमृतसर ले गया। आरोप है कि यहां उसका अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। आठ महीने तक साथ रहने के बाद युवती घर लौट आई। शादी का दबाव बनाने पर उसने शादी की तारीख भी तय कर दी, लेकिन फिर वह बिना शादी के ही साथ ले जाने की बात कहने लगा। मना करने पर जानमाल की धमकी दी। घटना की शिकायत पीड़िता ने नगर थाने की पुलिस से की। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें