बस्ती। सेशन हवालात ड्यूटी में लगे एक हेड कांस्टेबल का गांजा मलते हुए फोटो वायरल हुआ। संज्ञान में आते ही एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने उसे निलंबित कर दिया। पुलिस कार्यालय के अनुसार, गांजा मलते हुए वायरल हुई फोटो को संज्ञान लेकर पुलिस लाइंस में कार्यरत हेड कांस्टेबल उदय राज को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ कलवारी को सौंपी गई है। संवाद