फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएचसी बनकटी का ड्रेसिंग रूम कुत्तों का आरामगाह बना

Mon, 15 Jul 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पीएचसी बनकटी का ड्रेसिंग रूम कुत्तों का आरामगाह बना
विज्ञापन
आरोग्य मेला : चार बजे तका मेले का फरमान, पर तीन बजे तक चले जाते हैं डॉक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बनकटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत पीएचसी पर आयोजित शिविर में रविवार को ओपीडी में डाॅ. कुमकुम राय मरीजों को परामर्श देते हुई मिलीं तो दूसरी ओर ड्रेसिंग रूम में कुत्ते आराम फरमाते हुए दिखे। अस्पताल में चौकीदार व अन्य कोई सुरक्षा कर्मी नहीं दिखा। इससे जन आरोग्य मेले के प्रति चिकित्सकों व कर्मियों संजीदगी समझी जा सकती है।
पीएचसी की स्थिति का जायजा लिया गया तो इक्का-दुक्का कर्मचारी ही दिखे। डॉ. कुमकुम ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक 14 मरीज आए, जिन्हें परामर्श व दवाएं दी गईं। जानकारी के अनुसार, शासन ने अब 4 बजे तक आरोग्य मेले के आयोजन का फरमान जारी किया है, लेकिन मरीज न आने के कारण 2 से 3 बजे की बीच चिकित्सक केंद्र बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, पीएचसी पर डॉ. नीलम चौधरी मरीजों को परामर्श देते हुए कहा कि मानसून सीजन में मौसम कभी ठंड तो कभी गर्म रहता है। इससे शरीर में चिपचिपापन आ जाता है। ऐसे मौसम में त्वचा रोग, आंखों में इंफेक्शन और दस्त की सर्वाधिक आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बताया कि आरोग्य मेले में 14 मरीज पहुंचे। मौके पर ज्योत्सना सिंह, जगदंबा चौधरी आदि मौजूद रहे। सीएचसी पर भी 11 मरीज पहुंचे। जहां डाॅ. मेहनाज गनी, बबिता, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर डॉ. रवि वर्मा ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। मौके पर उमेश चंद्र सिंह, कनिष्का चित्रगुप्त, कमल जीत, माधुरी, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें