बस्ती। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी सहायक आयुक्त औषधि को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनस्वास्थ्य और फार्मासिस्टों के विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा करते हुए समस्याओं के प्रभावी समाधान का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन कहा कि फर्जी तरीके से दवा कारोबार में शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद, मोहम्मद फारुक, सिद्धार्थ प्रताप सिंह, धर्मनाथ, अश्वनी कुमार चौधरी, विक्रम शर्मा, सूरज चौहान, विजय कुमार, हमीदुल्लाह आदि शामिल रहे। संवाद