फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फार्मासिस्ट बोला- साहब 15 दिन पर आते हैं डाॅक्टर

Mon, 08 Jul 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली सीएचसी का सीएमओ डा.आरएस दुबे ने किया निरीक्षण ।
विज्ञापन
सीएमओ ने रुधौली क्षेत्र के अस्पतालों का भ्रमण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीएमओ ने पूछा महीने में कितने दिन आते हैं डॉक्टर, फार्मासिस्ट ने कहा 15 दिन में एक बार

रुधौली। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के लिए रविवार को सीएमओ आरएस दुबे ने रुधौली क्षेत्र का भ्रमण किया। सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सीएमओ के पहुंचने की सूचना पर आनन फानन में पहुंचे फार्मासिस्ट ने पीएचसी का हाल बताया।
विज्ञापन


यहां से निकलकर सीएमओ सीएचसी रुधौली पहुंचे। यहां पर अस्पताल का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिया। भ्रमण की सूचना पर पहुंचे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी ने सीएमओ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरहा पर तैनात डॉक्टर अनिल मौर्य के अस्पताल पर अनुपस्थित रहने शिकायत की। मौके पर मौजूद डॉ अनिल मौर्य ने कहा कि मैं प्रतिदिन जाता हूं लेकिन जब डॉक्टर की उपस्थिति जानने के लिए सीएमओ ने खुद वहां के फार्मासिस्ट कयूम से बात की तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर 15 दिन में एक बार आते हैं, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें