बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के देईडीहा बुर्जुग निवासी फार्मासिस्ट विवेक कुमार ने जिला चिकित्सालय बस्ती के प्रमुख अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि कुछ लोग उसकी छवि धूमिल करने का सुनियोजित षड़यंत्र कर रहे हैं। फार्मासिस्ट ने कहा है कि जिला चिकित्सालय बस्ती में प्रशिक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने फोटो खींच लिया। रंजिशन उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी छवि धूमिल किया जा रहा है। संवाद