फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट्रोल पंप कर्मी की दुर्घटना में मौत

Thu, 04 Apr 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के कलवारी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले कर्मी बुधवार को दुर्घटना में घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी धर्मेंद्र बहादुर सिंह कलवारी स्थित पेट्रोल पंप कर कार्य करते थे। बुधवार को पंप का प्रपत्र जमा करने जा रहे थे। झिरझिरवा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवा फीलिंग स्टेशन कलवारी को सूचना देने के साथ इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। वहां इलाज के दौरान स्थिति में सुधार न देख मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें