फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्मिकों ने समझीं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की बारीकियां

Sun, 07 May 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अटल प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण में उपस्थित मतदान कर्मी।
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के द्वितीय चरण के मतदान के लिए अटल प्रेक्षागृह में दूसरे दिन शनिवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 500 कार्मिकों को निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं।
विज्ञापन

जिले के दस निकायों में 11 मई को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 10 मई को रवाना होंगी। सीडीओ/कार्मिक प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने में सभी कार्मिकों की भूमिका अहम होती है। पीठासीन अधिकारी मतपत्र जारी करने से पहले इसके पिछले भाग में हस्ताक्षर एवं मोहर लगाएंगे। बूथ पर मतदान प्रारंभ होने तथा समाप्त होने की घोषणा करेंगे। नियमित रूप से हर दो घंटे पर डायरी लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी प्रथम आने वाले मतदाता का नाम एवं क्रमांक पूछकर मतदाता सूची में उसका नाम चिह्नित कर उसकी पहचान सुनिश्चित करेंगे। मतदान अधिकारी द्वितीय उसे मतपत्र देंगे तथा अमिट स्याही लगाएंगे। अध्यक्ष एवं सदस्य पद के मतपत्र के काउंटर फाइल पर मतदाता का हस्ताक्षर या अंगूठा लगवाएंगे। मतदान अधिकारी तृतीय मतदाता को अध्यक्ष पद के लिए दिए गए मतपत्र के प्रतिपर्ण पर दर्ज उसका क्रमांक मतदाता सूची में पुन: दर्ज करेंगे और उस पर मतदाता के हस्ताक्षर या अंगूठा निशानी लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 मई को सुबह 9 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सभी कार्मिक समय से उपस्थित होकर मतपत्र प्राप्त करें और उसका मिलान अवश्य कर लें। निर्धारित वाहन से ही मतदान स्थल पर जाना होगा। प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. विजय प्रताप यादव ने बताया कि टेंडर वोट में मतदान के दौरान कोई ऐसा मतदाता आ सकता है, जिसके नाम से पहले ही वोट पड़ चुका है। ऐसे व्यक्ति का सत्यापन करके उसे बंडल के अंतिम क्रमांक का मतपत्र दिया जाएगा। उसे मतपेटी में न डालकर अलग लिफाफे में रखकर सील किया जाएगा। चैलेंज वोट में किसी मतदाता के बारे में आपत्ति किए जाने पर संबंधित से 5 रुपये जमा कराकर जांच की जाएगी। शिकायत असत्य पाए जाने पर धनराशि जब्त कर ली जाएगी। किसी व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से कम प्रतीत होती है, तो प्रारूप 21 में घोषणा पत्र भरवाया जाएगा। दिव्यांग या दृष्टिबाधित मतदाता को सहायक उपलब्ध कराया जाएगा। कोई मतदाता किसी वजह से खराब मतपत्र लौटाता है, तो दूसरा मतपत्र दिया जा सकता है। मतदान के उपरांत सीलिंग प्रक्रिया में चार प्रकार के पैकेट तैयार किए जाएंगे। सांविधिक लिफाफा, असांविधिक लिफाफा का अलग पैकेट होगा। डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति मौजूद रहे।

पोस्टल बैलेट के जरिए 117 कार्मिकों ने किया मतदान
दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जिले के दस नगर निकायों के लिए 117 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग की। पहले दिन 52 और दूसरे दिन 65 कार्मिकों ने मतदान किया है। नगर पालिका परिषद में 65, नगर पंचायत बनकटी में 5, नगर 7, गनेशपुर 5, गायघाट 1, मुंडेरवा 6, बभनान 3, हर्रैया 9 एवं कप्तानगंज नगर पंचायत के लिए 16 वोट पोल हुए। जबकि रुधौली नगर पंचायत के लिए एक भी वोट पोल नहीं हुआ। कार्मिकों के पोस्टल बैलेट सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें