बस्ती। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नगर थाना क्षेत्र के कटया निवासी आयुष गौतम ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 18 सितंबर को उनके पिता गैस सिलिंडर की डिलीवरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। अमहट पुल से करीब 100 मीटर आगे बढ़ने पर अज्ञात वाहन चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।