महादेवा। स्वतंत्रता दिवस पर महसो बिजली उपकेंद्र से जुड़े पाकरडाड़ फीडर में आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 5 बजे से गुल हुई बिजली पूरे दिन नहीं आई। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग परेशान रहे। इस क्षेत्र में स्थित स्कूल, कॉलेज में बैटरी और जनरेटर आदि का इंतजाम करके स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना पड़ा। ग्राम नरौली निवासी योगेंद्र यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे विशेष दिन पर भी हम लोगों को बिजली नसीब नहीं हुई। ग्राम पंचायत थरौली प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने की सूचना तत्काल विभाग को दी गई। संवाद