गौर। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ने सोशल मीडिया पर जाति विशेष के लोगों की तुलना आतंकवादियों से करते हुए अभद्र टिप्पणी की है। भाजपा नेता चंद्रमा पांडे सुदामा ने शिक्षक के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ हर्रैया संजय सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद