फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन में काम निपटाने के चक्कर में फंस गए लोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शाम को दुर्गा पूजा मेला शुरू होने के कारण लोगों में दिन में काम निपटाने की इस कदर जल्दी रही कि शहर के सभी प्रमुख चौराहे और तिराहे आवागमन के बोझ से कराहने लगे।
दशहरा से लगातार तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल, कॉलेज, दफ्तर खुले तो शहर में अचानक आवागमन का दबाव और बढ़ गया। चौराहा- चौराहा लोग जाम में फंसते गए। किसी भी सड़क से सरपट निकलने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं थी। चप्पे- चप्पे पर तैनात पुलिस भी दिन भर जगह- जगह जाम हटाने में थक गई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजते ही शहर में आने- जाने वालों की हलचल बढ़ गई। स्कूल, कॉलेज से लेकर दफ्तर, दुकान जाने वालों के अलावा ग्रामीण अंचल के लोग भी दिन में काम निपटाने के चक्कर में शहर की ओर उमड़ पड़े। दिन में 11 बजते- बजते चौतरफा आवागमन का दबाव बढ़ गया। दुर्गा पंडाल एवं फुटपाथ कारोबारियों की भरमार होने से सड़कें भी संकरी हो गई है। ऐसे में जगह- जगह जाम लगने का सिलसिला शुरू हुआ तो यह थमने का नाम नहीं लिया। अस्पताल चौराहे पर 11 बजे से दो बजे तक भीषण जाम लगा रहा। सरकारी बस, कार, ऑटो, मालवाहक, मोटरसाइकिल सभी के पहिये थम गए।
विज्ञापन

वाहनों की ठसाठस भीड़ में इस चौराहे को पैदल पार करना मुश्किल हो गया। कोतवाली से लेकर टीबी अस्पताल और दक्षिण दरवाजा से जामडीह तक जाम की समस्या खड़ी हो गई। पुलिस भी यहां कई बार जाम हटवाने में लाचार दिखी। इस जाम की वजह से लोग शिवा कॉलोनी, मनहनडीह, महदेव ताल के रास्ते लोग निकलने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें