जिला अस्पताल की ओपीडी में बैठे मरीज।
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव से बुजुर्ग और बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। रात में ठंड और दिन में मौसम के बदले स्वरूप से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
जिला अस्पताल के ओपीडी के बाल रोग विभाग कक्ष में बच्चों की संख्या बढ़ गई है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीएस पटेल का कहना है कि वायरल इंफेक्शन वाले बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। हर दिन 100 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत बच्चे मौसमी बीमारी से परेशान हैं। महिला अस्पताल के डॉ. तैयब अंसारी ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण बच्चों में बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत है। ऐसे बच्चे पांच से सात दिन में ठीक हो रहे हैं। संवाद