सल्टौआ। ब्लॉक परिसर में राउंडिंग गेट लगाए जाने से कस्बे के लोगों में आक्रोश है। कस्बे के लोगों के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम नेवास गिरी ने उच्चाधिकारियों समेत बीडीओ अनिल यादव को पत्र देकर बताया कि ब्लॉक के पूरब तरफ राउंडिंग गेट से आम जनता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आदर्श इंटर काॅलेज के छात्र व स्थानीय लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। मरीज और तीमारदारों को अस्पताल आने जाने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है यहां बड़ा गेट लगवाया जाए और शाम को बंद कर दिया जाए, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। संवाद