फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेंशनर की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें

Tue, 14 Mar 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में पेंशनर की समस्याओं को लेकर सुनवाई किया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पेंशनर की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के लिए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित पेंशन अदालत में उन्होंने चार प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने हफ्तेभर में समस्याएं निस्तारित कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी की तीन बार सेवा बाधित होने की रिपोर्ट अधिशासी अभियंता से तलब की। सिद्धार्थनगर के एक प्रकरण में उन्होंने निर्देश दिया कि पेंशन पुनरीक्षण हफ्तेभर के भीतर निस्तारित कर अवगत कराएं। मंडलायुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को अनावश्यक परेशान न किया जाएगा। उनकी समस्याओं को अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन अदालत में अपर निदेशक कोषागार शहजाद अहमद अंसारी, संयुक्त निदेशक कोषागार आत्मप्रकाश बाजपेई, सिद्धार्थनगर के नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय, कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विकास मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें