फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेंशनरों ने बैठक कर बनाई रणनीति

Sat, 06 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था के पदाधिकारियों की हुई बैठक।
विज्ञापन
बस्ती। जिला कोषागार कार्यालय के पेंशनर कक्ष में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया 23 मई को परिषद के प्रांतीय आह्वान पर केडीसी मैदान से शाम 5 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी ने की व संचालन मंत्री परमात्मा प्रसाद ने किया। संरक्षक जगन्नाथ मौर्य ने कहा के अगले माह से प्रत्येक तीन तारीख को कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें प्रत्येक 3 माह के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 18 मई को कर्मचारियों के मसीहा स्व. बीएन सिंह की पुण्यतिथि हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बस्ती के साथ मनाया जाएगा। अंत में पेंशनर कैबुन निशा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद वर्मा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, ध्रुव चंद मिश्र,राजाराम, संतराम, ओरीलाल, मौवज्जम अली, जोखन राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें