फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेंशन बुढ़ापे का सहारा, इसके लिए करना संघर्ष करना होगा

Tue, 19 Sep 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली व रैली के लिए कर्मचारियों ने भरा सहमति पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आवाह्न पर चलाए जा रहे आंदोलन को सफल करने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग के गड़गोड़िया कॉलोनी कार्यालय में गेट मीटिंग किया। सर्किल मिनिस्ट्रीयल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार ने कर्मचारियों से सहमति पत्र भराकर कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। इसके लिए मिलकर संघर्ष करना होगा। जीवनभर कमाकर खाने वाले कर्मी बुढ़ापे में किसके सामने हाथ फैलाएंगे। परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने बताया कि 21 सितंबर नलकूप कॉलोनी से मांगों को लेकर रैली निकाली जाएगी। इसमें सभी कर्मी शामिल होकर मांगों का समर्थन करें। कहा कि सरकार कर्मचारियों के आंदोलन का संज्ञान ले रही है लेकिन मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। संचालन शीतल प्रसाद गुप्ता ने किया। मौके पर संतोष राव, उमेश चंद्र वर्मा, जसवंत राव, अशोक कुमार, क्रांति सिंह, उमेश उपाध्याय आदि ने किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें