बस्ती। मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आयुक्त कार्यालय सभागार में पेंशन अदालत 2025-26 का आयोजन 30 मार्च को शाम चार बजे किया गया है। संयोजक पेंशन अदालत/अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन आत्म प्रकाश बाजपेयी ने बताया कि नगर निगम, जिला परिषद जल निगम आदि से सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित प्रकरणों पर इस अदालत में विचार नहीं किया जाएगा। संवाद