फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ढाई साल बाद गौर सीएचसी पर तैनात किए गए बाल रोग विशेषज्ञ

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में आने वाले मरीजों के लिए राहत की बात है कि ढाई साल बाद सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। अब वेंटिलेटर युक्त मिनी पीआईसीयू में नवजात शिशु को बेहतर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन


बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी गौर में वर्ष 2019 में तीन बेड का वेंटीलेटर युक्त मिनी पीआईसीयू कक्ष का निर्माण कराया गया और मशीनें स्थापित की गईं। शुरुआती दौर में डॉक्टर की तैनाती हुई और लोगों को इलाज मिलना भी शुरू हुआ। लेकिन जुलाई 2021 में अस्पताल पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरदार मेहंदी का स्थानांतरण लखनऊ हो गया। उसके बाद से अस्पताल पर बाल रोग विशेषज्ञ विहीन हो गया।
ढाई वर्ष बाद सीएचसी पर एक बार फिर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ जयप्रकाश कुशवाहा की तैनाती हुई है। इसके साथ ही पहली बार एक्स-रे मशीन लगाई जा रही है, जो दो से तीन दिन में चालू हो जाएगी। डॉक्टर की तैनाती होने व एक्स-रे मशीन के लगने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी कि अब बच्चों का इलाज आसानी से हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें