मुंडेरवा। बस्ती-मुंडेरवा मार्ग पर कुस्महा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 2:15 बजे सड़क पार कर रहे परसा हज्जाम गांव निवासी हरिश्चन्द्र (45) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया और जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया। परिजनों की तहरीर के आधार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद