मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के एसडब्ल्यूसी गोदाम पैंड़ा खरहरा के सामने एक बोलेरो ने पैदल जा रहे 48 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी और फरार हो गया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मोबाइल के ईएमआई नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस कराया गया, जिससे नाम व पता प्राप्त हुआ। उसकी पहचान दुबौलिया थानाक्षेत्र के मनिकरपुर निवासी अवधेश दूबे पुत्र रमाकांत दूबे के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
-