फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान पद के लिए उप चुनाव शांतिपूर्ण मतदान

Wed, 07 Aug 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बनकटी के खैराटी में सर्वाधिक 67.63 प्रतिशत मतदान, आठ को होगी मतगणना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पांच ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे प्रधान के पद पर उप चुनाव के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सर्वाधिक 67.63 प्रतिशत मतदान बनकटी ब्लॉक के खैराटी ग्राम पंचायत में हुआ। आठ अगस्त को मतगणना होगी।
बनकटी संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत खैराटी में प्रधान पद पर उप चुनाव हुआ। 1761 मतदाताओं में से 1191 ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 67.63 प्रतिशत मतदान किया। चुनाव में चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां एक सदस्य पद के लिए भी मतदान हुआ।
विज्ञापन

हर्रैया संवाद के अनुसार, ग्राम पंचायत सकरदहा में प्रधान पद पर उप चुनाव हुआ। 1596 मतदाताओं में से 1021 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 525 महिला व 496 पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम शमिष्ठा सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार शौकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सल्टौआ संवाद के अनुसार, ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर में प्रधान पद हुए उप चुनाव में 1626 में से 964 मत पड़े। एडीओ पंचायत वीरेंद्र तिवारी ने बताया चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्वक निपट गया। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत डहडा मिश्र व सुकरौली पांडेय में प्रधान पद के लिए उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुकरौली पांडेय में तीन और डहडा मिश्र में 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने बताया शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव पूरा हुबा। बीडीओ सुनील कुमार कौशल ने बताया कि उक्त अलावा नटौवा में बीडीसी, इमिलिया व मल्लूपुर में एक-एक सदस्य पद पर उप चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें