मानिक चंद। ब्लाॅक मुख्यालय साऊघाट पर बुधवार को परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुमार जायसवाल ने ग्राम सचिव और तकनीकी सहायकों के साथ ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में सफाई न करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दी। साथ ही पीएम आवास के आवेदकों की जांच मौके पर जाकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में 1,23,877 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है। उन्होंने ग्राम सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के आवेदन किया है उनकी पात्रता की जांच गांव में मौके पर जाकर की जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी आवास से वंचित न रह जाए। अपात्रों को आवास न मिले। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न करें।