फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भतीजे की फर्म में 16.36 लाख का भुगतान, जांच में सचिव मिले दोषी

Sat, 02 Mar 2024 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती के गौर ब्लॉक के ऐनपुर, डेंगरहा व रानीपुर बाबू में तैनात रहे सचिव कौशल किशोर पांडेय द्वारा भतीजे की फर्म के नाम 16 लाख 36 हजार 513 रुपये से अधिक धनराशि का भुगतान लेने का मामला सामने आया है। जांच में आरोपों की पुष्टि एडीपीआरओ अरुण कुमार ने की है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी( सांकेतिक फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बस्ती के गौर ब्लॉक के ऐनपुर, डेंगरहा व रानीपुर बाबू में तैनात रहे सचिव कौशल किशोर पांडेय द्वारा भतीजे की फर्म के नाम 16 लाख 36 हजार 513 रुपये से अधिक धनराशि का भुगतान लेने का मामला सामने आया है। जांच में आरोपों की पुष्टि एडीपीआरओ अरुण कुमार ने की है।

एडीपीआरओ ने बताया कि मामले की प्रथम जांच डीपीसी राजा शेर सिंह ने की थी। उन्होंने तीनों पंचायतों में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए सचिव की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किए थे। आरोपों की पुष्टि के लिए दोबारा जांच की गई। उसमें भी सचिव दोषी मिले हैं।
विज्ञापन


जांच आख्या के अनुसार, ग्राम पंचायत ऐनपुर के पंचायत भवन का प्रस्ताव 15.27 लाख रुपये का है। पंचायत भवन का छत लगा है, खिड़कियों में पल्ले नहीं लगे हैं, दरवाजे के सामने रैंप का निर्माण नहीं कराया गया है। उत्तर दिशा की दीवार पर प्लास्टर नहीं कराया गया है।

वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान ने बताया गया कि पूर्व सचिव कौशल किशोर पांडेय व पूर्व प्रधान के कार्यकाल में केवल प्लिंथ तक का काम कराया गया था। ग्राम निधि से तीन दिसंबर 2020 को 78400 रुपये और फरवरी 2021 में 1.56 लाख रुपये बिना कोटेशन व टेंडर निकाले ही सचिव के भतीजे की फर्म पांडेय ट्रेडर्स गौर के खाते में भेजी गई।

रानीपुर बाबू पंचायत का चार्ज पूर्व सचिव कौशल ने अब तक नहीं दिया है। जांच आख्या के अनुसार, यहां पंचायत भवन बनाने के लिए प्रधान के सहयोग से 15.27 लाख रुपये मनमाने ढंग से आहरित किया गया है। वित्त आयोग से आहरित धनराशि 2.11 लाख रुपये पांडेय ट्रेडर्स को भुगतान किया गया है। यह फर्म ग्राम सचिव कौशल किशोर पांडेय के भतीजे अमित पांडेय की है। मार्च 2021 के दौरान प्रशासक कार्यकाल में 1.63 लाख रुपये का अनियमित भुगतान पांडेय ट्रेडर्स को किया गया है।

मनरेगा का 86430 रुपये भी प्रधान व रोजगार सेवक के सहयोग से निकाले गए हैं। सामुदायिक शौचालय के निर्माण में प्रस्ताव से अधिक करीब 97 हजार रुपये की धनराशि आहरित की गई है। मनरेगा मजदूरी के नाम पर 40 हजार रुपये का भुगतान तत्कालीन प्रधान रामतौल के खाते में लिया गया है।

तकनीकी सहायक व अवर अभियंता ने बिना कार्य के ही फर्जी एमबी भी कर दिया है। मौके पर साइन बोर्ड नहीं लगा मिला और इसका भुगतान सचिव ने भतीजे के खाते में किया गया है। एडीपीआरओ ने आख्या में लिखा है कि वित्तीय नियमों के विपरीत धनराशि आहरित कर इसका दुरुपयोग किया गया है। इसके लिए ग्राम प्रधान रामतौल व सचिव कौशल किशोर पांडेय को सीधे दोषी बताया गया है।
विज्ञापन

क्रियाशील नहीं है डेंगरहा सामुदायिक शौचालय, भुगतान पूरा
पंचायत डेंगरहा के वर्तमान सचिव अवधेश जयसवाल और प्रधान एजाज अहमद ने बताया कि एक वर्ष बाद भी पूर्व सचिव कौशल किशोर पांडेय ने चार्ज नहीं दिया है। गांव के पंचायत भवन निर्माण में मानक के विपरीत धनराशि खर्च की गई जिसमें अक्तूबर 2020 से नवंबर 2021 तक भतीजे के फर्म को 350152 रुपये का भुगतान किया गया है।

सामुदायिक शौचालय निर्माण में भी भतीजे के फर्म को भुगतान हुआ। इस प्रकार, डेंगरहा में सामुदायिक शौचालय क्रिया नहीं मिला, जबकि निर्माण के लिए कुल धनराशि 6 लाख 64 हजार 383 आहरित किया गया है। जिसमें 65660 रुपये सामग्री मद भतीजे की फर्म को किया गया है।

डीपीआरओ रतन कुमार ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। कार्रवाई के लिए फाइल तैयार की जा रही है। इसके बाद जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें