वाल्टरगंज। पंजाब नेशनल बैंक सल्टौआ शाखा में लगा पासबुक प्रिंटर पिछले एक माह से खराब है। ग्राहकों को खाते में जमा-निकासी के बाद बचे बैलेंस की जानकारी नहीं मिल पा रही है। खाता धारक सूर्य वंश, केवल पति, राम फेर आदि ने बताया कि वे कई दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पासबुक प्रिंट नहीं हो पा रहा है। जब बैलेंस की जानकारी के लिए काउंटर पर पहुंचते हैं, तो उन्हें लाइन में लगने के लिए कहा जाता है। ग्राहकों ने बैंक प्रशासन से पासबुक प्रिंटर की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। शाखा प्रबंधक आशीष ने बताया कि प्रिंटर की मरम्मत शीघ्र करा दी जाएगी। संवाद