फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी को मिली सफलता: आशीष

विज्ञापन
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी को मिली सफलता: आशीष
विज्ञापन

अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को दिया बल
बस्ती। सूबे के प्राविधिक शिक्षा, बाट माप मंत्री और अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। संगठन लगातार कार्यकर्ताओं के बल पर ही अपनी ताकत बढ़ा रहा है।
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में सदस्यता अभियान की समीक्षा कर उसे गति देने आए थे। कहा कि बस्ती मंडल में जोन प्रभारी संजय सिंह की ताकत का प्रयोग कर पार्टी और मजबूती से लक्ष्य की ओर बढ़ सकेगी। संगठन जिस दिशा में काम कर रही है, उससे सभी वर्गों खासकर कमजोर तबके को मजबूती मिलेगी। पार्टी के संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने की दिशा में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने कप प्लेट देकर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सूरज चौधरी, शक्ति प्रताप सिंह, डॉ. एसपी पटेल, शिव कुमार चौधरी, हरेंद्र चौधरी, राजेश श्रीवास्तव, ओंमकार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संजय सिंह का कद बढ़ा गए आशीष पटेल
कार्यक्रम में भीड़ व स्वागत से अभिभूत कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने जोन प्रभारी संजय सिंह पगार की खूब तारीफ की। उनकी पीठ थपथपाई। उत्साहवर्धन कर उनके कार्यों को सराहा। पार्टी दिग्गजों व कार्यकर्ताओं के बीच वे संजय पगार का कद बढ़ा गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें