फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए होगी परिक्रमा यात्रा

Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मखौड़ा धाम में उत्साह है। हर्रैया के विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में 13 जनवरी को परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। यह परिक्रमा 84 कोसी परिक्रमा के प्रारंभ स्थल मखौड़ा धाम से चलकर प्रथम पड़ाव स्थल श्री रामरेखा मंदिर तक होगी।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए विधायक के प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम के नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। उसी के लिए हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित 84 कोसी परिक्रमा के प्रारंभ स्थल मखौड़ा धाम से प्रथम पड़ाव स्थल श्री रामरेखा मंदिर तक 13 जनवरी को परिक्रमा का कार्यक्रम रखा गया है। मखौड़ा धामश्रीराम की जन्म स्थली के रूप में प्रसिद्ध है तो राम रेखा मंदिर गुरु वशिष्ठ के साथ ही भगवान श्रीराम के पूरे परिवार से जुड़ा हुआ है, जहां पर विवाह के उपरांत जनकपुर से लौटते समय श्रीराम, माता सीता सहित पूरे परिवार के साथ यहां रुकी थीं। उन्होंने 21 किमी की पैदल परिक्रमा में सभी राम भक्तों को शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि अयोध्या में इतना भव्य कार्यक्रम हो रहा है तो श्रीराम का जो मूल है मनवर नदी, मखौड़ा धाम, रामरेखा मंदिर इस ऐतिहासिक पौराणिक भूमि पर भी उत्सव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें