गौर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में बुधवार को नवारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीएसए अनूप कुमार ने पांच से छह वर्ष तक के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। कहा कि यहां बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा सीखने की शुरुआत होगी। बालवाटिका में बच्चों के अक्षर ज्ञान से लेकर सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। बीएसए ने बच्चों से संवाद किया। ईसीसीई एजुकेटर शीला, प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद, अध्यापक अभिषेक यादव, राजेश चौधरी, अवंतिका उपाध्याय, आंचल पाल, रामशंकर पांडेय, नीतीश, राजपति, सुषमा पांडेय, विनीता, अंजनी, रीता, गुड़िया मौजूद रहे। संवाद