नगर बाजार। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर बृहस्पतिवार को नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।