फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विशुनपुरवा चौराहे पर दुकानदारों में दहशत, पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
सीएचसी संचालक को गोली मारने की घटना के बाद विशुनपुरवा चौराहे के दुकानदार दहशत में हैं। पुलिस गश्? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
विशुनपुरवा चौराहे पर दुकानदारों में दहशत, पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

- रविवार को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को बदमाशों ने मारी थी गोली
- मंगलवार को बंद रहीं अधिकतर दुकानें, बुधवार को भी रहा सन्नाटा
बस्ती। रुधौली के विशुनपुरवा चौराहे के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मारने की घटना के बाद लोगों में दहशत है। अधिकतर दुकानें बुधवार को भी नहीं खुलीं। मंगलवार को चौराहे की एक भी दुकान नहीं खुली थी। पुलिस लगातार गस्त करके दुकानदारों को भरोसा दिला रही है कि बदमाश पकड़े जा चुके हैं। अब भय की कोई बात नहीं है। इसके बावजूद रविवार की घटना को लोग भूल नहीं पा रहे हैं। एसएचओ राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि मंगलवार को गस्त के दौरान जानकारी हुई कि घटना से पूरे कस्बे में अफरा तफरी का माहौल है। कस्बे के लोगों व व्यापारियो का कहना है कि ऐसे बदमाशों को जेल से न छूटने दिया जाए। एसएचओ के अनुुसार कस्बे में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि लोग निर्भीक होकर सामान्य दिनचर्या में व्यस्त हो सकें। बता दें कि रविवार को करन कंप्यूटर सेंटर/ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे दो बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। एक बदमाश को संचालक राम करन चौधरी ने पकड़ लिया तो बदमाश के दूसरे साथी ने गोली चला दी। मंगलवार को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें