फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरों के हथकंडों से लोगों में दहशत, पुलिस असहाय

Wed, 28 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में चोरों के गिरोह के तरह-तरह से घटनाओं को अंजाम देने से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। आम चोरियों से हटकर घुमंतू गिरोह के चोर लोगों को झांसा देकर जेवर रूपये उड़ाने और नशे की दवा सुंघाकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने में असहाय दिख रही है। हाल के दिनों में बढ़ रही ऐसी सनसनीखेज चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी घटनाओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन








नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी



- 25 जून की रात रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी चौबे के पुरवा डड़वा में चोरों ने किसान के परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर के सारे गहने व रुपये चुरा लिया। वहां के रामकेश रविवार रात धान की नर्सरी जानवरों से बचाने के लिए खेत में रखवाली करने चले गए थे। सोमवार सुबह खेत से लौटे तो परिवार के लोगों को गहरी नींद में सोते देखा। जगाने पर कोई टस से मस नहीं हुआ। काफी झकझोरने पर बेटी नंदिनी की नींद टूटी तो वह दरवाजा खोलने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंची तो ताला गायब पाया। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा देख रामकेश के पैरों तले जमीन सरक गई।



-



टोटका के बहाने दिया झांसा



- 23 जून को गायघाट के सूर्यनगर वार्ड की रहने वाली 22 वर्षीया राधिका झारखंडेश्वर नाथ मंदिर के पास बकरी चराने गई थी। तभी भीख मांगने के बहाने घुमंतू प्रजाति की तीन महिलाओं ने झाड़फूंक कर जीवन से दुख दूर करने का झांसा देकर राधिका को भरोसे में ले लिया। उससे कहा कि घर से जेवर लेकर आओ और उससे वह लोग टोटका करेंगी। राधिका घर का जेवर लेकर जब महिलाओं के पास पहुंच गई तो कुछ लोगों ने देखकर शोर मचा दिया। लोगों ने घेरकर तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में दो अलग-अलग जगहों से तीन और महिलाओं को भी पकड़कर पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन








10 दिन में चोरी की घटनाएं



- 18 जून को हर्रैया कस्बे के वार्ड नंबर दो मनोरमा नगर के चार घरों में चोरी।



- 19 जून की रात लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर के तीन घरों में चोरी।



- 22 जून की रात पुरानी बस्ती थाने के हर्रैया जप्ती गांव में चोरी।



- 23 जून की रात कोतवाली क्षेत्र के सियरापार कनेट के तीन घरों में चोरी।



- 23 जून को झांसा देकर महिला से गहने मंगाकर चोरी।



- 25 जून को रुधौली थाने के पकरी चौबे गांव में नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें