एआरटीओ ने लिखा सीएमओ को लिखा पत्र
-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आरटीओ ऑफिस में अब ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण आसान हो जाएगा। एआरटीओ ने आवेदकों का मेडिकल बनाने के लिए चिकित्सक मौके पर मौजूद रहेंगे। डॉक्टरों को नामित करने के लिए एआरटीओ ने सीएमओ को पत्र भेज दिया है।
आरटीओ ऑफिस में डीएल के नवीनीकरण के लिए अब तक किसी डॉक्टर को अधिकृत न किए जाने पर दलाल फर्जी मेडिकल बनवाकर लाइसेंस का नवीनीकरण करा रहे थे। लोगों को सबसे अधिक उस समय परेशानी होती है जब 50 साल की उम्र पूरी करने के बाद कोई डीएल का नवीनीकरण करवाता था। आवेदकों ने शिकायत की थी कि मेडिकल के बहाने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। जबकि बाहर ऐसे किसी चिकित्सक को अब तक विभाग ने नहीं अधिकृत किया है।
आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने एआरटीओ पंकज सिंह को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ को पत्र भेजकर डीएल के नवीनीकरण के लिए चिकित्सकों का पैनल नामित करवाने को कहा है।
...
कोट
डीएल के नवीनीकरण में फर्जी मेडिकल के प्रकरण की जांच के लिए एआरटीओ को निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ को पत्र भेजकर चिकित्सकों के पैनल को नामित करने को कहा गया है।
- फरीदुद्दीन, आरटीओ प्रशासन, बस्ती संभाग