फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचशील सिद्धांत अपनाने पर जोर

Mon, 07 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नरखोरिया ग्राम पंचायत में आलोक बौद्ध विहार की ओर से आयोजित दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव के आखिरी दिन गौतम बुद्ध और बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मालती राव ने गीत और नाटक के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। महोत्सव में महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी और विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए बुद्ध के पंचशील सिद्धांत को जीवन में पालन करने की बात कही। लोगों से एक जुट होने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अजोर गौतम और संचालन विजय शेखर चक्रवर्ती ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद, बसपा की डुमरियागंज प्रभारी सैयदा खातून, बस्ती के बसपा जिलाध्यक्ष केके गौतम, शंभू नाथ गौतम, कपिल देव चौधरी, शिव मूरत, फूलचंद्र चौधरी, भागीरथी, हरिकेश, राम चरित सुमन, दुर्बली राम गौतम, हरिराम गौतम, मिश्रीलाल गौतम, श्याम सुंदर आजाद, रंगीलाल गौतम, सालिक राम गौतम, लक्ष्मी नरायन चौधरी, राम सरन चौधरी सहित बड़ी संख्या में बौद्ध मतावलंबी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें