फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायतीराज के सरप्लस सफाईकर्मी जाएंगे भदोही

Fri, 17 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के पंचायतीराज विभाग में तैनात सरप्लस सफाई कर्मचारियों को भदोही जनपद में तैनाती दी जाएगी। इसके लिए शासन से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उसी क्रम में डीपीआरओ घनश्याम सागर ने आदेश पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि जनपद भदोही में तैनात किए जाने के लिए निति निर्धारण किया जाना है। जिले के इच्छुक सफाई कर्मी प्रत्यावेदन दे सकेंगे।
बताया कि सभी एडीओ पंचायत से इस बाबत जानकारी मांगी गई है। जो कर्मी भदोही जाना चाहते हैं, वह फोटोयुक्त शपथ पत्र के साथ सूचना दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें