फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीपीआरओ के निरीक्षण में अपूर्ण मिले पंचायत भवन

Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार ने कुदरहा विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। शौचालय और पंचायत भवन के निर्माण अपूर्ण पाए गए। इसके अलावा पूर्ण पंचायत भवनों में गांव की सरकार चलते हुए नहीं पाई गई। डीपीआरओ ने अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कुदरहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालगंज पंचायत भवन पूर्ण पाया गया। यहां बाउंड्रीवाल व मेन गेट कार्य नहीं हुआ था। पंचायत भवन में विद्युत कनेक्शन नहीं मिला। पंचायत भवन में कंप्यूटर सिस्टम, सीसी कैमरा, आदि लगा हुआ मिला। पंचायत कार्यालय क्रियाशील नहीं पाया गया। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि एक सपताह में बाउंड्रीवाल व मेन गेट का कार्य पूर्ण कराकर कार्यालय कि्रयाशील कर दिया जाएगा। यहां सामुदायिक शौचालय के बेसिन और सिंक का पानी खुले में बह रहा था। महिला बाथरूम में टोटी नहीं थी। साफ-सफाई का अभाव था। शौचालय में पानी का कनेक्शन नहीं था। डीपीआरओ ने इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि उनका पर्यवेक्षण ठीक नहीं है। आर्य समाज मंदिर के पास हैंडपंप खराब मिला। जिसे रिबोर कराने को कहा गया। प्राथमिक विद्यालय में गंदगी देख डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि जब तक सफाई नहीं हो जाती तब तक वेतन आहरित करने हेतु पेराेल न भेजा जाए। वर्ष 2015-16 में स्वीकृति अंत्येष्टि स्थल की छत टेढ़ी मिली। बाउंड्रीवाल भी नही बना है। ग्राम पंचायत पांऊ में पुराना पंचायत भवन है। यहां पंचायत सहायक उपस्थित मिले। पंचायत भवन के बरामदे को ग्रिल से कवर करने के निर्देश दिए गए। वहीं कामन सर्विस सेंटर (अतिरिक्त कक्ष) का सटरिंग कार्य अधूरा मिला। आंगनबाड़ी भवन का कायाकल्प योजना के तहत जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत बगही में निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव पंकज कुमार मौके पर नहीं मिले। यहां पंचायत भवन का कायाकल्प नहीं पाया गया। भवन तक पहुंचने काे संपर्क मार्ग भी नहीं था। नाराज डीपीआरओ ने यहां कराए गए निर्माण कार्यों की पत्रावली तीन दिन के भीतर तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें