शहर के यूनिक साइंस एकेडमी में मनाया गया ओजोन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ओजोन दिवस के मौके पर शहर के यूनिक साइंस एकेडमी में बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी के जरिए ओजोन परत को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
एकेडमी के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उप प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव और अन्य शिक्षकों के साथ पहुंच कर प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में प्राइमरी वर्ग से आनंद ग्रुप, वर्तिका, अर्चिस्मान पांडेय ग्रुप, अनिकेत ग्रुप, जुबेरिया ग्रुप, साध्वी ग्रुप, जसबीर ग्रुप, अनंता ग्रुप, ओंकार ग्रुप, जूनियर से तमन्ना यादव ग्रुप, उमैर बारी ग्रुप, दीपेश ग्रुप, फिजा ग्रुप, आदिती श्रीवास्तव ग्रुप, आरुष ग्रुप, अंशिका बरनवाल ग्रुप के मॉडल सराहे गए।
तान्या ग्रुप, अवंतिका ग्रुप, सीनियर वर्ग से अनन्या ग्रुप, नव्या ग्रुप, दिया ग्रुप, प्रांजल प्रकाश ग्रुप, विमल ग्रुप, आदित्य श्रीवास्तव ग्रुप, नमन श्रीवास्तव ग्रुप, रिया वर्मा ग्रुप, तहसीन ग्रुप व अनुराग निषाद ग्रुप आदि ने मॉडल बनाकर ओजोन परत में होने वाले क्षरण से पृथ्वी को बचाने के उपाय बताए। इस मौके पर दुर्गेश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अर्चना द्विवेदी, अनुराधा त्रिपाठी, अंशू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।