टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के वाॅल्टरगंज- बभनान मार्ग पर स्थित बेतौहा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर तीन बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौकी क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी गौतम (22) पुत्र सेतु प्रसाद के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार कुंवर ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद