फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 614 परीक्षार्थियों में 119 ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 16 Feb 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
संस्कृत ​शिक्षा बोर्ड की इंदिरा गांधी इंटर कालेज कप्तानगंज से परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
पांच केंद्रों पर शुरू हुई संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के पांच केंद्रों पर बृहस्पतिवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा में 874 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। पहले दिन 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सकुशल कराने के लिए पांच पर्यवेक्षकों की तैनात की गई है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 22 विद्यालय संस्कृत बोर्ड से संचालित हैं। जिसमें पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा में कुल 874 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया पहले दिन पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम को अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा में 394 पंजीकृत थे जिसमें 85 अनुपस्थित रहे।वही दूसरी पाली की परीक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय की अनिवार्य संस्कृत विषय में 220 में 34 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दी। नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की जा रही है। मुख्य गेट सघन जांच करके प्रवेश दिया गया। कहीं से कोई शिकायत नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें