संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्कूलाें में भी हमारे शिक्षक का बोर्ड लगेगा। इससे विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक की योग्यता और शैक्षिक कार्यों में दक्ष होने का संदेश दिया जाएगा। सभी विद्यालय परिसर में आकर्षक ‘हमारे शिक्षक’ नामक बोर्ड लगाने के लिए डीजी विजय किरन आनंद ने डीआईओएस को पत्र भेज कर निर्देशित किया है।
बेसिक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बाहर शिक्षकों के नामों के बोर्ड लगाने की पहल की थी। अब इसे माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों में भी लागू किया गया है। ऐसे में माध्यमिक बोर्ड से संचालित विद्यालयों के बाहर अब शिक्षकों के नामों के बोर्ड लगेंगे। विद्यालय परिसर में लगने वाले बोर्ड का नाम होगा ‘हमारे शिक्षक’।
इस नई व्यवस्था से डुप्लीकेट शिक्षक जो अपने बदले दूसरे को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपने वाले शिक्षक या तैनाती के बावजूद स्कूल न वाले शिक्षकों पर लगाम लग सकेगा। बोर्ड पर शिक्षकों के नाम, फोटो, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, स्कूल में तैनाती का वर्ष व मानव संपदा आइडी अंकित होगा। बोर्ड के जरिये शिक्षकों की योग्यता और जानकारियां भी सार्वजनिक होगी।
...
जिले में माध्यमिक से कुल 401 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 22 राजकीय, 70 वित्त पोषित व 309 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में ‘हमारे शिक्षक’ नाम से बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है।
जगदीश शुक्ला, डीआईओएस