नगर बाजार (बस्ती)। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने रक्तदान और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। पोखरा बाजार स्थित राम जानकी हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन महंत गिरजेश दास ने किया। रक्तदान शिविर में ओम नंदन निषाद, भोनू, उत्कर्ष सिंह, तुषार समेत 10 लोगों ने रक्तदान किया। सेवा ब्लड डोनेट सेंटर की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। चिकित्सा शिविर में कप्तानगंज सीएससी के डॉ. पीएन चौधरी और उनकी टीम ने मरीजों की जांच की।