बस्ती। एसीजेएम प्रथम उमेश यादव की अदालत ने दुष्कर्म सहित अन्य के मामले में रुधौली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अधिवक्ता हनुमान सिंह के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा कि 18 अप्रैल 2023 को उसके जेठ भगवान दीन रात करीब 11 बजे दरवाजा खोलकर घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
गुहार लगाने पर जेठ की पत्नी आ गईं और उन्हें पकड़कर घर ले गईं। दोबारा 27 अप्रैल को फिर रात करीब 12 बजे घर में घुस आए और दरवाजे की कुंडी लगाकर उसे बेड पर पटककर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायाधीश ने रुधौली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर 10 दिन में आख्या उपलब्ध कराने का आदेश दिया।