फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायालय जेएम प्रथम के न्यायाधीश सोनाली मिश्र की अदालत में दुबौलिया थाना प्रभारी को आकस्मिक घटना घटित होने के संबंध में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र का है। शमशेर पुत्र नन्हें सिंह निवासी ग्राम गोठवारा थाना इनायत नगर जिला अयोध्या ने अधिवक्ता वीरेंद्र श्रीवास्तव के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल कर बताया कि समर बहादुर सिंह 14 जुलाई 2023 को अपने भाई देव भक्त सिंह पुत्र रामसरन सिंह ग्राम पकड़ी रहरेवा थाना दुबौलिया अपने घर से दुबौलिया बाजार साइकिल से जा रहे थे। जैसे वह धर्मपुर पुलिया के 20 मीटर आगे पहुंचे थे, कि पीछे से आ रही बाइक के चालक ने तेज पीछे से टक्कर मार दी, जिससे देव बक्स सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। इन्हें ग्रामीणों की सहायता से कप्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया। यहां स्थिति बिगड़ती देख उन्हें परिवार के लोग लखनऊ ले गए, जहां उन्हें पहुंचने पर मृत घाेषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें