फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गबन के मामले में सचिव सहित तीन पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दिया आदेश
विज्ञापन

- परशुरामपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रग्घुपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) उमेश यादव की अदालत ने परशुरामपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रग्घुपुर के सचिव सहित तीन अन्य पर गबन के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश परशुरामपुर पुलिस को दिया। मामला, रग्घुपुर निवासी जयप्रकाश ने पूर्व प्रधान के पुत्र संजय सिंह, सचिव रामसहाय, तकनीकी सहायक अजीत कुमार सिंह व रोजगार सेवक निशा सिंह के विरुद्ध अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के अनुसार 2021 में जय प्रकाश रग्घुपुर के प्रधान निर्वाचित हुए। इससे पहले संजय सिंह के पिता ठाकुर प्रसाद सिंह ग्राम पंचायत के प्रधान थे। अपने पिता के कार्यकाल में संजय ब्लॉक में आया जाया करते थे। जिससे ब्लॉक कर्मियों से उनके संबंध अच्छे थे। जब जय प्रकाश प्रधान निर्वाचित हुए तब भी संजय का आना जाना ब्लॉक में लगा रहता था। ब्लॉक कर्मियों से संबंध के कारण संजय ने ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी की मरम्मत का काम हासिल कर लिया। जय प्रकाश ने अदालत को बताया कि संजय ने उनके डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर आंगनबाड़ी मरम्मत का काम हासिल किया है। आंगनबाड़ी का मरम्मत कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से नहीं कराया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार संजय ने बिना पूरा कार्य कराए करीब 77,619 रुपये का गबन कर लिया। न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परशुरामपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें