फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती को भगाने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Tue, 09 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश ने थानाध्यक्ष से 15 दिन के अंदर अनुपालन आख्या भी तलब की है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि उसकी पुत्री पुरानी बस्ती स्थित अपने बुआ के घर आई थी। 15 मार्च 2023 की दोपहर वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कठिनौली गांव के आकाश चौधरी से चार साल से उसका संबंध था। वह डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने युवती को भगाने में आकाश के पिता महेंद्र चौधरी की भी भूमिका की शिकायत की। मामले का सुनकर न्यायाधीश ने पुलिस का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें