नगर बाजार। बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोखरनी में मनरेगा के अंतर्गत फर्जी मजदूरी भुगतान के मामले में बीडीओ धीशन प्रसाद ने धनराशि की रिकवरी का आदेश जारी किया है। बताया कि वर्ष 2021 में नगर पंचायत नगर बाजार में ड्राइवर के पद पर कार्यरत ग्राम पोखरनी निवासी ध्रुवनारायण पांडेय के बैंक खाते में मनरेगा योजना के तहत 42 दिनों की मजदूरी दर्शाते हुए 8,694 की धनराशि का भुगतान कर दिया गया था। शिकायत होने पर जांच हुई। मामला पुष्ट होने पर बीडीओ ने रिकवरी का आदेश जारी किया है। संवाद