बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा पाण्डेय गर्ल्स स्कूल के निकट मंदिर, पशु चिकित्सालय के सामने शराब की दुकान न खोले जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संजय सिंह ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि मंदिर, पशु चिकित्सालय के सामने शराब की दुकान खोले जाने की तैयारी चल रही है। इस स्थान के निकट ही श्रीकृष्णा पाण्डेय गर्ल्स स्कूल भी है। ऐसी स्थिति में यहां शराब की दुकान का खोला जाना व्यापक जनहित में उचित नहीं है। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम, सूरज, साबिर अली, महेन्द्र सोनकर, मुन्ना जायसवाल, विनोद कुमार आदि शामिल रहे। संवाद