फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपेरशन न होने से चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से ------- ऑपरेशन न करने पर मंडल के सर्जनों को चेतावनी - मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री कर रहे समीक्षा - अपर निदेशक का सभी सीएमओ को पत्र - सुधार न हुआ तो होगी कार्रवाई अमर उजाला ब्यूरो बाँदा। चित्रकूटधाम मंडल के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह ठप रहने पर प्रदेश के महानिदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसमें सुधार न होने पर यहां तैनात सर्जनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंडल के सरकारी अस्पतालों में तैनात सर्जनों द्वारा छोटे बड़े ऑपरेशन से मुंह मोड़ लिया गया है। मरीज़ों को प्राइवेट अस्पतालों भारी फीस चुकाकर ऑपरेशन कराने पड़ रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर निदेशक द्वारा शुक्रवार को मंडल के चारों जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इस बाबत कड़ा पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के महानिदेशक ( चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं ) ने फोन पर बताया है कि मण्डल के सभी जनपदों में तैनात सर्जनों द्वारा किए गए मेजर/ माइनर ऑपरेशन की मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रोजाना समीक्षा की जा रही है। इस समीक्षा में मंडलीय जनपदों में तैनात सर्जनों की प्रगति नगन्य व शून्य है । इस पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। इस बारे में सभी सर्जनों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है । फिर भी कोई प्रगति या सुधार नजर नहीं आ रहा है। अपर निदेशक ने मंडल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि अपने अधीनस्थ तैनात सर्जनों को मेजर / माइनर ऑपरेशन करने व प्रगति में प्रतिदिन सुधार लाने के लिए चेतावनी जारी करें। वरना कठोर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें