-भीषण गर्मी के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को सहूलियत देने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है। इसका संचालन आज से शुरू हो रहा है।
रेलवे बोर्ड की ओर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन गोरखपुर से दो दिन पहले से शुरू हो गई है। गर्मी में एक्सप्रेस ट्रेनों में बड़े शहरों से आने-जाने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से जिन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। उनमें छपरा अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन 26 अप्रैल से 28 जून तक किया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें जीएसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 15, एसी तृतीय श्रेणी के चार, एसी द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगेगा।इसी तरह गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन 19 अप्रैल से चलेगी।इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के 9-9 कोच लगेंगे।जबकि ऐसी तृतीय श्रेणी के दो,व एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।गोरखपुर-पूणे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन 20 अप्रैल से होगा। इसमें शयनयान श्रेणी के छह,एसी प्रथम श्रेणी के एक,एसी तृतीय श्रेणी के आठ, व साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच व एलआरडी के दो कोच सहित 22 कोच लगेंगे।गोरखपुर-वलसाड अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन 18 अप्रैल से होगा।इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 20,एसएलआरडी के 2 सहित कुल 22 कोच लगाया जाएगा।इस ट्रेन में यात्री शयनयान कोच को अनारक्षित कोच के रूप में उपयोग कर सकते हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस का संचालन 16 अप्रैल को गोरखपुर से हो रहा है।
इस ग्रीष्मकालीन ट्रेन में यात्रियों के लिए शयनयान के 12, साधारण श्रेणी व साधारण कुर्सी यान के चार, एसएलआरडी के एक कोच लगे हैं। इसके साथ ही अयोध्या में रामनवमी पर्व पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 19 अप्रैल तक अयोध्या भटनी पैसेंजर को गोरखपुर तक चलाई जाने का निर्णय लिया गया है।
-
गर्मी में एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से विभिन्न रूटों पर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को लेकर ट्रेनों में हर तरह के कोच लगाए गए हैं, जिससे ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर